सोनभद्र, अगस्त 22 -- घोरावल। स्थानीय नगर में शुक्रवार को गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की स्थापना की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में गायत्री परिवार ने शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा नगर में चक्रमण किया। शोभायात्रा घोरावल रावर्टसगंज मार्ग से प्रारंभ हुई जो घोरावल शिवद्वार मार्ग, घोरावल मेंन चौराहा, मेंन बाजार, मुक्खा तिराहा होते हुए संपन्न हुई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, गायत्री परिवार के संजय मिश्रा, गणेश देव पांडेय, अशोक अग्रहरि, राजकुमार उमर, अशोक कुमार उमर, राजेश कुमार अग्रहरी, राजेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.