गिरडीह, सितम्बर 7 -- जमुआ, प्रतिनिधि। करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई है। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के घोरंजो में शनिवार शाम को हुई है। मृतक 35 वर्षीय रसीद अंसारी है। रसीद महेशमुंडा शीतलाटांड़ का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह घोरंजो में बिजली के पोल में तार जोड़ रहा था। इसी दौरान गलती से वह जिस साईड का बिजली कटा था उसे छोड़ जिसमें विद्युतापूर्ति हो रही थी उसमें तार जोड़ने लगा और करंट की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि वह प्राइवेट मिस्त्री था। रशीद की मौत के बाद घरवालों का रो रोकर बुरा होल बन गया है। कहा जाता है कि ठेकेदार रोहित कुमार सिंह ने उसे काम पर लगाया था। यही कारण है कि लोग मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा मिल सके इसके लिए बैठक कर निर्णय लिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.