गिरडीह, मार्च 29 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के घोरंजी पहाड़ एवं उससे सटे जंगल में शुक्रवार को आग लग गयी है। जंगल व पहाड़ में आगजनी की घटना होने से पेड़ पौधे नष्ट होने एवं वन्य जीव जंतुओं के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में बताया कि गुरुवार रात में उक्त जंगल में आग लग गई थी। देखते ही देखते यह आग शुक्रवार को घोरंजी पहाड़ तक फैल गयी। आग लगी से जंगल व पहाड़ में उगे पौधे को भारी क्षति पहुंचने की बात कही जा रही है। घोरंजी पहाड़ व उससे सटे अमझर, गम्हारदोन, करुआपत्थर व दुधपनियां जंगल तक करीब दो किलोमीटर से भी अधिक परिधि में आग फैल गई थी। इधर घटना की सूचना के बाद वन विभाग के कर्मियों द्वारा आग बुझाने का कार्य तेज कर दिया गया था। इस संबंध में देवरी के वनपाल नीरज पांडेय ने बताया कि गुरुवार को तिसरी के कर्णपुरा जंगल में आग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.