मेरठ, फरवरी 25 -- मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी में घोड़ी बांधने को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। आरोपियों ने युवक पर मीट काटने वाले छुरे से हमला किया। पीड़ित युवक फरमान के भाई रिजवान ने बताया कि 21 फरवरी को कस्बा लावड़ में बिलाल अशरफ और उस्मान से घोड़ी बांधने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने फरमान पर छुरे से हमला कर दिया। फरमान के पेट और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल फरमान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को रिजवान किसान नेताओं और कस्बे के लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उधर, एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.