छपरा, अप्रैल 6 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के हसनपुर बनिया गांव में प्रतिवर्ष चैत नवमी व दशमी रोज को लगने वाला दो दिवसीय घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला का आज आयोजन किया गया। मेले में सबसे पहले अमरनाथ बाबा की पूजा की गयी। उसके बाद मन्नत पूर्ण होने पर व संतान प्राप्ति होने के बाद दंपतियों ने लुटे हुए एक घोड़े के साथ एक मिट्टी के घोड़े खरीदर कर लुटाया। उक्त घोड़े लूटने के लिए काफी निसंतान दंपतियों की भीड़ थी। इस मेले में तरैया प्रखंड के अलावा प्रखंड पानापुर ,इसुआपुर, मुजफ्फरपुर , वैशाली से भी श्रद्धालुगण आये थे। इस कमिटी के सदस्यों ने बताया कि 24 सौ मिट्टी के घोड़े बिके हैं । उक्त मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिकू ,जिला परिषद हरिशंकर सिंह,मुखिया नंदकिशोर साह,बीडीसी प्रतिनिधि तारकेश्वर प्रसाद सहित समिति सदस्यगण थे। शांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.