बक्सर, फरवरी 13 -- ब्रह्मपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को घटी घटना फाल्गुनी पशु मेला जा रही थी घोड़ा लदी पिकअप चक्की/ब्रह्मपुर, एक संवाददाता। ब्रह्मपुर के प्रसिद्ध फाल्गुनी पशु मेला जा रही घोड़ा लदी एक पिकअप वाहन शुक्रवार को ब्रह्मपुर पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। गनीमत अच्छी रही कि कोई हादसा या जान-माल की क्षति नहीं हुई, अन्यथा किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। बाद में आस-पास के लोगों की मदत से घोड़ों को पिकअप से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार पिकअप पर दो घोड़े लदे हुए थे, जिन्हें फाल्गुनी पशु मेले में बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। इसी बीच ब्रह्मपुर पेट्रोल पंप के पास वाहन का अचानक ब्रेक फेल हो गया और पिकअप सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच ...