रुद्रप्रयाग, अप्रैल 7 -- गुप्तकाशी में लाल झंडा मजदूर यूनियन की बैठक सीटू के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें केदारनाथ यात्रा को व्यवस्थित रूप से चलाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संयोजक मंडल का भी गठन किया गया। नए संयोजक मंडल में सर्वसम्मति से दयाल सिंह सेमवाल को संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने मांग की है कि केदारनाथ उत्थान चेरीटेबिल ट्रस्ट को खत्म करते हुए वहां पहले की तरह परम्परागत रूप से छह माह के लिए आवाजाही बंद करने की जाए। घोडे खचर एवं डंडी कंडी का संचालन जिला पंचायत को दिया जाए। इसके अलावा अन्य यात्रा संबंधित मांगों के लिए भी यदि सरकार की ओर से व्यवस्थित नहीं किया गया तो, जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। 20 अप्रैल को पुन: यूनियन की बैठक होगी। जिसमें यूनियन की सपूर्ण मांगों और यूनियन की रूपरेखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.