चंदौली, जनवरी 9 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के ईसापुर कलां गांव के समीप सिंचाई के लिए बनी घोड़ाबान बंधी इस समय बुरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। बंधी की दीवार कई स्थानों पर पानी के तेज बहाव से कटकर क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं कई जगहों पर गंभीर दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। बंधी से जुड़े कुलावा की हालत भी बेहद खराब है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बंधी से आसपास के गांवों की खेती के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन है, लेकिन बंधी की लगातार बिगड़ती हालत ने किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बंधी टूटती है तो न सिर्फ सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी, बल्कि आसपास बसे गांवों में भारी तबाही मच सकती है और लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। सबस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.