जमशेदपुर, फरवरी 4 -- टेल्को के घोड़ाबांधा में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राशन कार्ड लाभुकों ने राशन डीलर के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लाभुकों का आरोप है कि राशन डीलर अभिमन्यु कुमार सिंह बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन देने से मना कर देता है। नाराज लाभुकों ने दुकान बंद करवा दी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लाभुकों का कहना है कि यह स्थिति कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले दो से तीन महीनों से यही रवैया अपनाया जा रहा है। आरोप है कि डीलर पहले मशीन पर अंगूठा लगवा लेता है, लेकिन बाद में राशन देने से इनकार कर देता है। जब कभी राशन दिया भी जाता है, तो निर्धारित मात्रा से कम दिया जाता है, जबकि राशन कार्ड और मशीन में पूरी मात्रा की एंट्री दर्ज रहती है। मौके पर मौजूद रंजन गोराई ने बताया कि वह नवंबर माह से राशन लेने के लिए लगाता...