जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- जमशेदपुर। उतरी घोड़ाबांधा ग्राम पंचायत भवन में सोमवार को अधिवक्ता सह बाल कल्याण समिति के सदस्य गुड्डू हैदर के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया इस दौरान लोगों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा अंजलि अर्पित की। अधिवक्ता ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज के एक महान चिंतक, संविधान निर्माता और जन जन के लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने जीवनभर समाज से छुआछूत और जातिवादी मतभेदों को मिटाते हुए सभी के लिए समान अधिकारों की पैरवी की। उन्होंने न केवल भारतीय संविधान को आकार दिया, बल्कि समाज में व्याप्त असमानता और अन्याय के खिलाफ भी सदैव प्रखरता से आवाज उठाई। उनके संघर्षसील जीवन और विचार सभी को प्रेरित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.