आदित्यपुर, अगस्त 10 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल बाइपास सड़क स्थित घोड़ानेगी के पास स्वर्णरेखा नदी पर बना पुल भूमिज विद्रोह के महानायक गंगा नारायण सिंह सेतु तथा गांगुडीह पुनर्वास चौक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जायेगा। शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी भूमिज मुंडा युवा संगठन और ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए उक्त स्थलों पर बोर्ड लगाया तथा विधिवत पूजा-अर्चना की। भूमिज मुंडा युवा संगठन के बोनू सिंह सरदार ने कहा कि दोनों जगहों पर जल्द ही इन स्वतंत्रता सेनानियों की आदम कद मूर्ति भी लगेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान बोनू सिंह सरदार, रवींद्र सिंह सरदार, बुका सिंह, रसराज सिंह, सुबोध सिंह मुंडा, जयनाथ सिंह भूमिज, श्रवन सिंह मुंडा, जितु सिंह मुंडा, राधेश्याम सिंह सरदार, पूर्णशशि सिंह मुंडा, भूषण सिंह सरदार, जय सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.