गंगापार, जनवरी 27 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सहसों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्रों द्बारा पूरी भव्यता के साथ घोड़ा, रथ और बैंड बाजा के साथ पूरे सहसों में प्रभात फेरी निकाली गई। छात्र और छात्राओं ने महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, डॉ भीमराव अंबेडकर आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अभिनय करते हुए प्रभात फेरी में शामिल हुए। छात्रों का लंबा कांरवा और उनका प्रदर्शन देखकर लोग काफी खुश दिखाई पड़े। प्रभात फेरी और ध्वजारोहण के बाद विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें एक से बढ़कर एक मंचीय कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रधानाचार्य राम अवध यादव, विद्यालय के प्रबंधक तीरथ सिंह, प्रधानाचार्य राम आशीष जोशी, डीक...