गिरडीह, जनवरी 12 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के घोड़थम्भा बाजार में सांसद मद से लगाई गई सोलर हाई मास्ट लाइटें खराब हो जाने से बाजारवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हाट घोड़थम्भा बाजार में सांसद की अनुशंसा पर दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के सौजन्य से करीब 4-5 माह पूर्व सोलर हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गई थीं, लेकिन स्थापना के बाद से ही एक को छोड़कर अधिकांश लाइटें खराब हैं, जिससे बाजार में नाममात्र की रोशनी रह गई है। बताया गया कि घोड्थम्भा में प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक हाट लगती है, जहां घोड़थम्भा सहित कोडरमा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। अन्य दिनों में भी शाम के समय चाट, गुपचुप, फास्ट फूड आदि की दुकानों पर भीड़ रहती है। लाइटें खराब होने से श...