गिरडीह, मार्च 20 -- खोरीमहुआ। होली के दिन दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प तथा आगजनी की घटना के बाद से घोड़थम्बा की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं झड़प के छठे दिन सामान्य स्थिति में वाहनों के ठहराव के साथ बाजार में रौनक दिख रही है। वहीं पूर्व की भांति बुधवार को लगने वाला हाट एक बार फिर से घोड़थम्बा में लगा जहां दूर-दूर से हर वर्ग हर समुदाय के लोग रोजमर्रा की सामग्री तथा साग सब्जियां बेचने-खरीदने पहुंचे थे। लोगों में पूर्व की घटना को लेकर किसी प्रकार का कोई तनाव भी नहीं देखने को मिला। लोग एक दूसरे से सहजतापूर्वक पूर्व की भांति आपसी भाईचारगी को दरशाते हुए खरीददारी कर रहे थे। बता दें कि घोड़थम्बा बाजार अंग्रेजों के जमाने से लगाया जा रहा है। जहां धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के ही नहीं, गावां, जमुआ सहित कोडरमा जिला के मरकच्चो, नवलशाही तथा डो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.