घाटशिला, मार्च 24 -- पोटका। पोटका प्रखंड क्षेत्र के आसनबनी पंचायत अंतर्गत घोटीडूबा गांव के समीप 2.58 एकड़ सरकारी जमीन के घेराबंदी को सीओ निकीता बाला के नेतृत्व में सोमवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस संबंध में सीओ ने कहा कि आसनबनी पंचायत के निमपुरा से तिलामुड़ा जाने वाले सड़क पर घोटीडूबा गांव के समीप अजीत सिंह नामक व्यक्ति द्वारा 2.58 एकड़ झारखंड सरकार की भूमि को अतिक्रमण कर पक्का घेराबंदी कर लिया गया था। अजीत सिंह के विरुद्ध झारखंड सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत वाद दायर किया गया था। अतिक्रमणकारी द्वारा अंचल कार्यालय से नोटिस जारी करने पर उक्त जमीन से संबंधित किसी प्रकार का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह जेई रिद्धेश कुमार व जादूगोड़ा थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.