पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लंबे समय से बीसलपुर से संबंद्ध किए गए तैनात चपरासी की पत्नी के खाते में 1.01 करोड़ रुपये मिलने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चपरासी और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। जिविनि राजीव कुमार ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि जनता इंटर कॉलेज बीसलपुर में मूल रूप से तैनात चतुर्थी श्रेणी कर्मचारी इलहाम शम्सी पिछले आठ बरस से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पटल देख रहे थे। उनकी पत्नी के बैंक खाते में 1.01 करोड़ रुपये का कार्यालय से संबंधित लेनदेन मिला है। बॉब की मुख्य शाखा ने डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह को संदिग्ध लेनदेन के बारे में जानकारी दी थी। बैंक की ओर से जारी पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.