सहरसा, फरवरी 25 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की दो प्रमुख समस्याएं घोघपुर में जर्जर पुल और सिरवार-बीजवार प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण का मामला विधानसभा में उठा। विधायक संजय कुमार सिंह ने शून्यकाल एवं तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। सबसे पहले विधायक ने ग्राम पंचायत घोघपुर में पूर्वी कोसी तटबंध के नीचे स्थित मुख्य सड़क और क्षतिग्रस्त पुल की समस्या को सदन में रखा। उन्होंने कहा कि तटबंध के समीप बना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विधायक ने सरकार से शीघ्र नए पुल एवं सड़क निर्माण की मांग की, ताकि क्षेत्रवासिय...