भागलपुर, दिसम्बर 19 -- घोघा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह घने कोहरे और सड़क पर खराब पड़े एक ट्रक के कारण घोघा-सबौर मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुआ जाम दोपहर लगभग दो बजे तक बना रहा। जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। जाम का मुख्य कारण इंग्लिश फरक्का डायवर्जन के समीप एक ट्रक का खराब हो जाना बताया गया। जिसके बाद वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। धीरे-धीरे जाम घोघा गोलसड़क तक पहुंच गया, जिससे गोलसड़क से एसएच 84 मुख्य मार्ग पर घंटों तक यातायात बाधित रहा। जाम की चपेट में स्कूली बच्चों की गाड़ियां, एम्बुलेंस और यात्री वाहन फंसे रहे। कई मरीजों और उनके परिजनों को एम्बुलेंस में ही लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में भारी कठिनाई हुई। जाम के कारण ट्रेन पकड़ने जा रह...