भागलपुर, मई 5 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि पूर्व रेलवे मालदा मंडल के आह्वान पर स्वयं सेवी संस्था संजीवनी गंगा ने घोघा रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता अभियान के तरह पौधरोपण किया। संस्था के सचिव मो. अयाज, कार्यकारी अध्यक्ष अनुरंजित कुमार ने रेल यात्रियों से स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने, फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करने, नल को खुला ना छोड़ने की अपील की। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंध रंजन कुमार झा, कर्मचारी नागेश्वर मंडल, उमेश यादव संस्था के सदस्य मनोज यादव, संतोष कुमार, लक्ष्मण कुमार, राजकुमार रजक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.