बगहा, दिसम्बर 16 -- जिले के चानपटिया और सिकटा प्रखंड के बॉर्डर पर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरी घोघा को उत्क्रमित इंटर स्कूल में सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। हालात ऐसे हैं कि एक कक्षा में प्लस टू स्कूल चलता है। प्रारंभिक विद्यालय के लिए अलग से कक्षाएं हैं लेकिन प्लस टू स्कूल के लिए कक्षाओं का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण मात्र एक कक्षा में 9वींसे लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र पढ़ाई करते हैं। विद्यालय में भवन निर्माण अधूरा है। विद्यालय में लगभग एक दर्जन शिक्षक-शिक्षिकाओं की नियुक्ति की गई है। लेकिन उनके लिए बैठने की भी जगह विद्यालय में नहीं है। एक ही कक्षा में सभी शिक्षक बैठकर छात्रों को पढ़ाते हैं। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय की प्रधानाध्यपिका विनीता साह ने बताया कि जगह की कमी के कारण अधिकांश छात्र-छात्...