मधुबनी, फरवरी 16 -- घोघरडीहा। निज संवाददाता। घोघरडीहा के डेवढ़ गांव में रविवार को हिन्दू विराट सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उधेश्य धार्मिक श्रद्धा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक एकता का सन्देश देना था। सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ धर्म ध्वज की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वक्ताओं ने हिन्दू एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक समरसता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने में सहायक होते हैं। आयोजन की शुरुआत डेवढ़ दुर्गा स्थान से जुलूस के साथ हुई। यह जुलूस बाजार के विभिन्न हिस्सों से गुजरी और पुन: डेवढ़ दुर्गा स्थान जा कर संपन्न हुआ। जहां लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ स्वागत किया गया। इस रैली में...