मधुबनी, फरवरी 19 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 व 26 को लेकर नगरपंचायत प्रशासन तैयारी में जुट गया है। नगरपंचायत वासियों में जागरूकता लाने को लेकर दिवाल पेंटिंग के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए नगरपंचायत के प्रमुख चौक चौराहे एवं सार्वजनिक जगहों के दीवारों पर पेंटिंग कर जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में ईओ संदीप कुमार ने बताया कि स्वच्छता संरक्षण को लेकर नगरपंचायत प्रशासन द्वारा तमाम तरह की कोशिश की जा रही है। ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में घोघरडीहा नगरपंचायत को बेहतर अंक प्राप्त हो सके। इसके लिए नगरपंचायत सभी 11 वार्ड समेत सार्वजनिक चौक चौराहा पर दीवार पेंटिंग की जा रही है। ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाया जा सके। स्वच्छता पदाधिकारी मो.नौशाद ने बताया कि दीवार पेंटिंग के माध्यम से नगरपंचायत को ग्...