मधुबनी, दिसम्बर 16 -- घोघरडीहा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर विभागीय नीति निर्धारकों का लापरवाह रवैया व सिस्टम में व्याप्त विभिन्न प्रकार की तकनीकी व आधारभूत खामियों से अपेक्षित संख्या में यहां के लोगों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। दरअसल प्रखंड में सरकार के द्वारा उपलब्ध सुविधाएं नाकाफी दिख रही है। गौरतलब हो कि पिछले अक्टूबर महीने में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रेणी के बुजुर्गों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया था वैसे अभी भी अभियान 16 दिसंबर से शुरू किया गया है ताकि उक्त उम्र व उसके ऊपर के हर बुजुर्ग को पांच लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल फ्री हो सके। लेकिन अभी तक कुल लक्ष्य के विरुद्ध 62,576 ऐसे बुजुर्गों का ही गोल्डन कार्ड बन...