मधुबनी, दिसम्बर 8 -- घोघरडीहा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिरोजगढ़ गांव में शनिवार की देर रात लगी अचानक आग में जलकर चार परिवारों की जिंदगी की जमा-पूंजी मिनटों में राख हो गई। दिलीप मंडल, राजीव मंडल, संजय मंडल एवं श्याम सुंदर मंडल के घरों में देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि लोग संभल भी नहीं पाए। ग्रामीणों के अनुसार, रात के सन्नाटे को चीरती हुई उठी आग की लपटों ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी क्षति हो चुकी थी। अगलगी में तीन बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो गाय के बछड़े और एक भैंस का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घरों में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर सहित कीमती सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.