धनबाद, फरवरी 20 -- घोंघाबाद में गुरुवार को नंदलाल टुडू की ओर से दो दिवसीय कराम विनती कार्यक्रम हुआ। पुरूलिया से आए गुरु हाड़ाम गुणोमनी सोरेन के प्रवचन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर गुरु हाड़ाम ने कुलदेवता मारांग-बुरूंग की अराधना कर समाज की खुशहाली की कामना की गई। लोगों से परंपराओं को कायम रखने का आह्वान किया गया। मौके पर संथाली नृत्यगीत भी हुआ। नायकी हाड़ाम शारदा टुडू, जितेन टुडू सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.