वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी। बनारस में भाजपा मुख्यालय के घेराव और प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। गुरुवार को कांग्रेस की तरफ से सभी जिलों में भाजपा मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया गया था। गुरुवार की सुबह से ही पुलिस सक्रिय दिखी। मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा, भाजपा कार्यालय के अलावा गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर भी भारी फोर्स तैनात की गई है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...