पीलीभीत, जून 13 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सहगवा नगरिया निवासी भूपदेई ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि नौ जून की शाम करीब चार बजे वह अपनी पुत्री ममता को लेकर दूसरी लड़की के घर टेंपो से अमरिया जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही तौफीक बाइक लेकर आया और टेंपो घेरने लगा। विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज की। इसके बाद शाम छह बजे घर लौटने पर वह अपनी पुत्री के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गए। वहां आरोपी व उसके भाई रिहान, रिजवान ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे वह और उसकी पुत्री घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कीर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.