औरंगाबाद, जनवरी 21 -- कुटुंबा प्रखंड के घेउरा गांव स्थित मां दुर्गा नीलकंठ महादेव बजरंगबली मंदिर परिसर में नौ दिवसीय मां बगला मुखी हवनात्मक यज्ञ का शुभारंभ 19 जनवरी से हुआ है, जो 27 जनवरी तक चलेगा। यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तों का आगमन हो रहा है। यज्ञ मां बगलामुखी साधक कन्हैया पांडेय के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। साधक ने बताया कि सतयुग में उत्पन्न एक भयंकर ब्रह्मांडीय तूफान से सृष्टि के विनाश का संकट उत्पन्न हो गया था, तब भगवान विष्णु ने हरिद्रा सरोवर के समीप कठोर तप किया, जिससे देवी शक्ति प्रकट हुईं और महा पीतांबरा स्वरूप में देवी बगलामुखी का प्रादुर्भाव हुआ। देवी के दिव्य तेज से ब्रह्मांडीय तूफान शांत हुआ और सृष्टि का विनाश रुका। उन्होंने बताया कि देवी बगलामुखी दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या हैं, जिन्हें ब्रह्मास्त्र विद्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.