औरंगाबाद, जनवरी 8 -- कुटुंबा प्रखंड के घेउरा स्थित मां दुर्गा, नीलकंठ महादेव एवं बजरंग बली के प्रांगण में 19 से 27 जनवरी तक स्थापना दिवस समारोह एवं गुप्त नवरात्रि के अवसर पर नव दिवसीय एक कुंडीय मां बगलामुखी हवनात्मक यज्ञ एवं दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत प्रतिदिन शाम सात बजे महाआरती होगी, जिसके बाद रात्रि में भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 23 को बसंत पंचमी के अवसर पर महाआरती के दौरान सभी देवी देवताओं को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। यज्ञ समापन और भंडारा के दिन कुमारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा। यज्ञ आचार्य पंडित केदार पांडेय एवं मां बगलामुखी साधक कन्हैया पांडेय ने बताया कि मां दुर्गा और मां बगलामुखी की उपासना से भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि आती है तथा रोग और व्याधियों से शांति मिलती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.