औरंगाबाद, जनवरी 16 -- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिसियप पुलिस ने ग्राम घेउरा में छापेमारी कर करीब 220 लीटर देसी महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि जब्त शराब और वाहन के आधार पर कारोबारी की पहचान कर ली गई है और उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हाल में ऐसे कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...