प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। घूस लेने के आरोपी नगर निगम के टैक्स कलेक्टर अनूप चंद्र मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा ने टैक्स कलेक्टर को सस्पेंड करने का पत्र नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को भेज दिया है। नगर निगम के टैक्स कलेक्टर को विजिलेंस टीम ने बुधवार को 10 हजार रुपये नकद घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। विजिलेंस की टीम ने पूछताछ के बाद टैक्स कलेक्टर को जेल भेज दिया, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को कोई कार्रवाई नहीं की। पूछने पर बताया गया कि टैक्स कलेक्टर के घूस लेते पकड़े जाने की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि टैक्स कलेक्टर के पकड़े जाने के अगले दिन अधिकारिक सूचना मिलने के बाद सस्पेंड किया गया है। बताते हैं कि कई लोगों ने अनूप चंद्र मिश्रा के घूस लेने की शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.