देवरिया, जनवरी 9 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। घूस लेते पकड़े गये ग्राम विकास अधिकारी को गुरूवार को सस्पेंड कर दिया गया। गुरूवार को जिला विकास अधिकारी सुशील सिंह ने वीडीओ को सस्पेंड किया। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने वीडीओ को 24 हजार घूस लेते दबोचा था। गुरूवार को ग्राम विकास अधिकारी को जेल भेज दिया गया। इसके बाद निलंबन की कार्यवाही की गयी। गोरखपुर के इन्दिरा कॉलोनी, तारामंडल निवासी जयनारायण सिंह देसही देवरिया के पकड़ी बीरभद्र में ग्राम विकास अधिकारी पद पर तैनात थे। उनके पास पकड़ी बीरभद्र के अलावा मुण्डेरा इमिलिया सहित दो अन्य ग्राम पंचायतों का भी चार्ज था। कुशीनगर जिले के परसौनी गांव निवासी सतीश मणि ठेकेदारी करते हैं। वह अपनी फर्म एसके ट्रेडर्स नाम पर ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्य करते हैं। उन्होंने मुण्डेरा इमिलिया ग्राम पंचायत में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.