वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को नगर निगम के सामान्य विभाग के कनिष्ठ लिपिक रामविलास शर्मा को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। एक टेलीकॉम कंपनी को ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए रोड कटिंग (सड़क खोदने) अनुमति देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने सिगरा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। वरुणापार क्षेत्र में एयरटेल कंपनी की ओर से ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाया जाना है। क्षेत्र में नगर निगम की सड़कें भी हैं जिनकी केबल डालने के लिए खोदाई की जानी है। कपसेठी के अकोढ़ा निवासी ठेकेदार सूर्यप्रकाश सिंह ने रोड कटिंग की अनुमति के लिए नगर निगम के सामान्य विभाग में आवेदन दिया था। ठेकेदार ने एंटी करप्शन टीम को बताया कि कनिष्ठ लिपिक रामविलास शर्मा अनुमति के लिए पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.