पटना, जनवरी 3 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक सुधीर कुमार को 19 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोपित पर एक संविदाकर्मी को पुनर्योगदान कराने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम ने इनके राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर स्थित आवास की तलाशी ली। इस तलाशी में पटना आवास से 11 लाख नकद, 250 ग्राम से अधिक सोने-चांदी के जेवरात और कई निवेश से संबंधित कागजात आदि बरामद हुए हैं। जिला कृषि पदाधिकारी के मुजफ्फरपुर स्थित किराए के आवास में भी तलाशी की कार्यवाही चल रही है। निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में शिकायतकर्ता संतोष साह ने आरोप लगाया है कि आरोपी जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने उनको प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी साहेबगंज पद पर पुनर्यो...