मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। केस डायरी में मदद करने के नाम पर 15 हजार रुपये घूस लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के हत्थे चढ़े सदर थाना के दारोगा भास्कर कुमार मिश्र को गुरुवार को विशेष कोर्ट निगरानी में पेश किया गया। विशेष कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। उनके विरुद्ध पीयर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल गांव के अमन कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में शिकायत की थी। इसमें कहा था कि उसका भाई आनंद कुमार जेल में है। केस डायरी में मदद के लिए दारोगा भास्कर कुमार मिश्र उससे घूस मांग रहे हैं। निगरानी की टीम ने बुधवार को उन्हें अमन से 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...