भदोही, मई 30 -- भदोही, संवाददाता। भदोही तहसील में कार्यरत लेखपाल राघवेंद्र कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मिर्जापुर मंडल की टीम ने दबोचा। उसे औराई थाने पर लाया गया, जहां पर उसके अन्य साथी तथा लोग बड़ी संख्या में एकित्रत हो गए। देर शाम को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया। उधर, कार्रवाई से तहसील कर्मियों में एक बार फिर हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षक/ट्रैप टीम प्रभारी पतिराम यादव ने बताया कि सुरियावां थाना क्षेत्र के अमिलहरा निवासी राम आसरे पुत्र राम सिंह ने शिकायत किया था। उनके पिता द्वारा 27 मई को आनलाइन आवेदन उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 2006 (यथा संशोधित) 2016 की धारा 80 के तहत आवेदन किया गया था। हल्का लेखपाल राघवेंद्र निवासी सुभाष नगर, सैनी, सिराथू रोड, कौशांबी ने उनसे रिपोर्ट लगाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.