फिरोजाबाद, फरवरी 7 -- फिरोजाबाद, घूसखोर पंडित नाम से बनाई जा रही वेब सीरिज का फिरोजाबाद में विरोध शुरू हो गया है। भारतीय सवर्ण महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर कहा है कि इस वेब सीरिज से ब्राह्मण समाज को अपमानित किया जा रहा है। भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कहा है कि घूस खोर पंडित वेब सीरीज आ रही है उसमें ब्राह्मण समाज का अपमान किया है। फिल्म डायरेक्टर आएदिन ठाकुर, ब्राह्मण, वैश्य समाज को टारगेट करते हैं। इन जातियों को खलनायक दिखाने का प्रयास करते हैं। ऐसे डायरेक्टर किसी मुस्लिम, दलित, पिछड़ों पर नाम रखकर मूवी और वेब सीरिज क्यों नहीं बनाते। महासभा के ठाकुर मोहन सिंह चौहान व अशोक गर्ग ने कहा कि आएदिन ऐसी वेब सीरिज और फिल्में आती हैं जिसमें समाज ...