मथुरा, फरवरी 7 -- फिल्म निर्माता नीरज पांडे की आने वाली फिल्म ' घूसखोर पंडत' के शीर्षक को लेकर हर तरफ विवाद हो रहा है। शनिवार को ब्राह्मण महासभा ने भी इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराया है। बिहार घाट स्थित ठाकुर जुगल बिहारी मंदिर में एक बैठक आयोजित कर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की बात कही। ब्राह्मणों का कहना था कि फिल्म का यह शीर्षक ब्राह्मण समुदाय के लिए अपमानजनक है। संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा ने कहा कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक को लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी चाहिए है। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति, धर्म या समुदाय पर फिल्म बनाने से सभी को बचना चाहिए। अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि इस तरह की फिल्में सामाजिक सौहार्द को समाप्त कर उसे विवादित बनाती हैं। निर्देशक नीरज पांडे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.