सोनभद्र, फरवरी 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। घूसखोर पंडत फिल्म के विरोध में रविवार को भगवत कथा वाचक मनीष शरणजी महाराज ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने फिल्म निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। घूसखोर पंडत फिल्म बनाकर सनातक धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर भोडी निवासी अवधेश कुमार मित्र पुत्र मायाशंकर मिश्र लोकप्रिय नाम मनीष शरण जी महाराज ने बताया कि वे भगवत कथा वाचक हैं। वर्तमान में वे राबर्ट्सगंज के उरमौरा में तेज नगर निवासी अधिवक्ता पवन मिश्रा के यहां भागवत कथा सुना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ततान में निर्देशक नीरज पांडेय और अभिनेता मनोज वाजपेई एवं उनके अन्य अज्ञात सहयोगियों द्वारा ओटीटी चैनल और नेटफ्लिक्स पर घूसखोर पंडत नाम से फिल्म ब...