वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एंटी करप्शन टीम की ओर से दरोगा शिवाकर मिश्रा की गिरफ्तारी के मामले में कई पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अफसरों ने नोटिस जारी कर गिरफ्तार दरोगा की पैरवी में थाने पहुंचकर हंगामा करने, उसे छोड़ने के लिए दबाव बनाने को अनुशासनहीनता मानते हुए कारण पूछा है। एंटी करप्शन टीम ने बीते 28 जनवरी को सिगरा थाने के काशी विद्यापीठ चौकी के प्रभारी रहे शिवाकर मिश्रा और एक सिपाही गौरव द्विवेदी को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। दहेज उत्पीड़न के केस में आरोपी से घूस लेने का आरोप है। पुलिस चौकी से गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों पुलिसकर्मियों को लेकर लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंची थी। इस दौरान दर्जनों पुलिसकर्मी दोनों के पक्ष में लामबंद होकर लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंच गए। 2019 बैच के दरोगा के साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.