विशेष संवाददाता, फरवरी 1 -- सीबीआई ने सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी रिश्वत प्रकरण की जांच में तीन और कर्मचारियों को रडार पर ले लिया है। सीबीआई को झांसी के कुछ और व्यापारियों ने रिश्वत प्रकरण से जुड़े कई राज खोले थे। इसके बाद ही सीबीआई ने झांसी के कार्यालय में कई दस्तावेज खंगाले। कार्रवाई के दायरे में आ रहे तीनों कर्मचारियों से सीबीआई पूछताछ भी कर चुकी है। कुछ और तथ्य मिलते ही इन तीनों कर्मचारियों का नाम एफआईआर में बढ़ा दिया जाएगा। सीबीआई ने व्यापारियों की शिकायत पर झांसी जीएसटी कार्यालय में छापा मारा था। इसमें ही 70 लाख रुपये रिश्वत लेते डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी, अधीक्षक अनिल तिवारी और अजय शर्मा को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम बरामद की गई थी। इसके बाद झांसी के कुछ और व्यापारियों ने सीबीआई को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.