रामपुर, जनवरी 31 -- एक उपभोक्ता से 11 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए गोविंदपुरा बिजलीघर के टेक्निशियन नितेश सिंह पर विभागीय शिकंजा कस गया है। उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि तीन दिन पहले भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी शैलेंद्र सिंह की टीम ने 11 हजार की रिश्वत लेते टेक्निशियन नितेश सिंह को दबोचा था। जिसके खिलाफ बिलासपुर कोतवाली में एंटी करप्शन टीम ने केस दर्ज कराया था। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में विभाग की नीति 'जीरो टॉलरेंस' की है। आरोपी टेक्नीशियन नितेश को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही टेक्निशियन के विरुद्ध विस्तृत विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारियो...