रामपुर, जनवरी 31 -- एक उपभोक्ता से 11 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए गोविंदपुरा बिजलीघर के टेक्निशियन नितेश सिंह का शुक्रवार को पुलिस ने चालान कर दिया। वहीं, विद्युत विभाग ने भी टेक्निशियन को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के अपराध निरीक्षक मनीराम सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी शैलेंद्र सिंह की टीम द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए टेक्निशियन नितेश सिंह का आज चालान कर दिया गया है। आरोपी को सम्बंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, स्थानीय विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में विभाग की नीति 'जीरो टॉलरेंस' की है। आरोपी टेक्नीशियन नितेश को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही टेक्निशियन के विरुद्ध विस्तृत विभागीय जां...