गोंडा, फरवरी 12 -- गोण्डा, संवाददाता। देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने घूसखोरी के मामले में श्रावस्ती जिले के दो दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधी सेल की जांच में दोषी पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस मुहिम में अब तक दो दर्जन पुलिस कर्मियों पर निलंबन की गाज गिर चुकी है। हाल ही के दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक द्वारा भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर 8467919487 पर चालू किया गया है। जिस पर शिकायत दर्ज कराने के बाद गोपनीय जांच कराई जाती है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है। बताया जाता है कि राजेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम छोटा गुलोरा थाना नानपारा जनपद बहराइच ने शिकायत की कि बीते साल 20 जून की रात लगभग एक बजे थाना हरदत्तनगर गिरंट जन...