नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- गोमतीनगर थाने में अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी बना दी है। इस एसआईटी में बाराबंकी के एएसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी, एसीपी गोमतीनगर विनय द्विवेदी और इंस्पेक्टर आलोक राय को रखा गया है। यह एसआईटी निकांत जैन की रिश्वत प्रकरण में भूमिका की जांच करने के साथ ही यह भी देखेगी कि इस पूरे प्रकरण में और कितने लोग शामिल रहे। एसआईटी को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अब तक जुटाये साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल करे। वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी जुटाने को कहा गया है। एसआईटी निकांत जैन के मोबाइल की कॉल डिटेल के साथ ही सोलर संयत्र लगाने वाली कंपनी के विश्वजीत दत्ता से भी पूछताछ करेगी। इस प्रकरण में 20 मार्च को गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें विश्वजीत दत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.