गौरीगंज, मार्च 22 -- अमेठी। संवाददाता बिजली चोरी से जुड़े एक मुकदमे को खत्म करने के लिए विद्युत चोरी निरोधक थाना गौरीगंज में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने एक व्यक्ति से 80 हजार रुपए ले लिए। मामले की शिकायत और जांच के बाद अधीक्षण अभियंता ने संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। गौरीगंज कोतवाली के असुरा गांव निवासी वसीम खान ने अधीक्षण अभियंता से शिकायत की थी कि विद्युत चोरी से जुड़े एक मुकदमे को समाप्त करने के लिए विद्युत चोरी निरोधक थाना गौरीगंज में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर शुभम द्विवेदी ने 80 हजार रुपए लिए थे। आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने उन्हें फोन किया और कहा कि तुम्हारे ऊपर बिजली चोरी का मुकदमा लिखा जा रहा है और 4 लाख रुपये जुर्माना बन जाएगा। अगर तुम एक लाख दे देते हो तो मामला खत्म हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने 80 हजार रुपए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.