गंगापार, फरवरी 20 -- घूरपुर बाजार के चौराहे स्थित रीवा हाईवे पर एक ट्रक खराब होने के चलते जाम लग गया । जाम में इस बीच राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे भीटा की तरफ से घूरपुर की तरफ जा रहा ट्रक अचानक घूरपुर तिराहे पर खराब हो गया। जिसके कारण घूरपुर बाजार के हाईवे की शहर की जाने वाली सड़क पर जाम लग गया। इस बीच छोटे बड़े वाहनों के चक्के थम गए। सड़क की एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे लगे जाम में यात्री फंसे रहे। ट्रक ठीक होने पर यातायात सुचारु रूप से शुरू हुआ और जाम से यात्रियों को राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...