गंगापार, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को घूरपुर बाजार के लोगों द्वारा शिव बारात का आयोजन किया गया। गाजे बाजे के साथ भूतों की टोली नाचते हुए शिव की बारात में शामिल हुई। घूरपुर बाजार के चौराहे पर स्थित शिवालय से साजधजकर बारात हाईवे पर निकली और घूरपुर थाने के सामने से घूमते हुए बाजार स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुई । इस बीच रंग गुलाल एक दूसरे पर डालते हुए लोग नाचते गाते निकले । बारा में सुबोध जायसवाल, डा लालसिंह,दिनेश, अशोक,अमृत लाल,सोनू आदि दर्जनों लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.