गंगापार, दिसम्बर 31 -- इलाके के कैनुआ गांव में शनिवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई मारपीट में घायल मानस सिंह की अस्पताल में मौत के बाद बुधवार को शव लेकर परिजन सीधे घूरपुर थाने पहुंचे और हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस बीच परिजन बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करते रहे। बाद में एसीपी कौंधियारा ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। क्षेत्र के कैनुआ गांव में शनिवार की शाम क्रिकेट खेलने के विवाद में बल्ले की चोट से गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय मानस सिंह पुत्र हरिनाम सिंह की मंगलवार को सायं इलाज के दौरान स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल में मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन श्मशान घाट न जाकर सीधे घूरपुर थाने पहुंचे और थाने के सामने हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम कर रहे लोग सभी आरोपियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.