प्रयागराज, जनवरी 10 -- प्रयागराज। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाला युवक घूरपुर का निकला। प्रयागराज जीआरपी ने शुक्रवार रात डीआरएस ग्राउंड के पास घूरपुर निवासी राजू नामदेव को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करता है। चोरी का सामान बेचकर उसके पैसों से ऐश करता था। जीआरपी ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.